हरियाणा में 12 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में यलो अलर्ट
मुख्य बातें
- बारिश से मंडियों में खुले में पड़े धान को नुकसान की चिंता बढ़ गई है
- मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार इस दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकते हैं
हरियाणा में 12 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार इस दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकते हैं।
मंगलवार रात पंचकूला में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि यमुनानगर और अंबाला में भी कई जगह बारिश हुई। आज अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी है।
इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से मंडियों में खुले में पड़े धान को नुकसान की चिंता बढ़ गई है।