धान खरीद पर घमासान! 7.59 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन बाकी, गेट पास न कटने से खरीद अटकी
हरियाणा की 14 जिलों की मंडियों में 2.32 लाख टन से ज्यादा धान पहुंच चुका है, लेकिन सरकारी खरीद सिर्फ 32 हजार टन हुई है। 22.34 लाख एकड़ में से 7.59 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन बाकी है। इसके चलते किसानों के गेट पास नहीं कट रहे और खरीद अटक रही है। ठेके की जमीन वाले किसानों को तहसीलदार, एसडीएम और डीसी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खरीद में देरी से कई जिलों में किसानों ने प्रदर्शन भी किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार से मंडियों से धान उठान शुरू करने का फैसला लिया है।