राइस मिलर्स की दूरी से करनाल में धान खरीद प्रभावित, सचिव बदला
करनाल जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। करनाल, असंध, घरौंडा, निसिंग और इंद्री मंडियों में कई किसान करीब एक सप्ताह से धान लेकर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि एमएसपी ₹2,461 प्रति क्विंटल है, लेकिन खरीद नहीं होने से उन्हें कम दाम पर फसल बेचने का दबाव झेलना पड़ रहा है।
वहीं, चालक रोहताश शर्मा के सुसाइड मामले में नाम आने के बाद मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया को बदलकर जाखल मंडी के सचिव विकास गुप्ता को करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। राइस मिलर्स के मंडियों से दूरी बनाए रखने के कारण खरीद और उठान व्यवस्था प्रभावित है। इस बीच यूपी से धान लेकर आया एक ट्रक भी पकड़ा गया, जिसे मंडी से बाहर कर दिया गया।