मंडियों में 4.26 लाख टन धान की आवक, खरीद सिर्फ 55 हजार टन; मंडियों में जगह पड़ने लगी कम
मुख्य बातें
- हरियाणा की मंडियों में धान की आवक तेज होने से हालात बिगड़ने लगे हैं
- अब तक करीब 4
- सबसे बड़ी समस्या उठान की है, अब तक केवल 1 हजार टन धान का उठान हुआ है
हरियाणा की मंडियों में धान की आवक तेज होने से हालात बिगड़ने लगे हैं। अब तक करीब 4.26 लाख टन धान मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन खरीद सिर्फ 55 हजार टन यानी करीब 13% की हुई है। सबसे बड़ी समस्या उठान की है, अब तक केवल 1 हजार टन धान का उठान हुआ है। इससे मंडियों में धान रखने की जगह कम पड़ रही है।
वहीं, राजस्व और कृषि विभाग के फसल वेरिफिकेशन डेटा में अंतर के कारण किसानों की खरीद प्रभावित हो रही है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 9.76 लाख एकड़ फसल का सत्यापन अभी बाकी है। किसानों का कहना है कि विभाग जल्द डेटा मिलान कर खरीद प्रक्रिया सुचारु करे।