पराली जलाने वालों पर ड्रोन से नजर, 10 जिलों में 20 ड्रोन तैनात होंगे
हरियाणा सरकार धान कटाई सीजन में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ड्रोन से निगरानी करेगी। पहले चरण में 10 प्रमुख धान उत्पादक जिलों में 20 ड्रोन तैनात किए जाएंगे। हर जिले में 2 ड्रोन करीब 45 दिन तक गांव-गांव निगरानी करेंगे। ड्रोन आग लगने वाले खेत की सटीक लोकेशन, जले क्षेत्र की तस्वीरें और अक्षांश-देशांतर दर्ज करेंगे। इसकी रिपोर्ट रोजाना उपायुक्त को भेजी जाएगी। एक ड्रोन प्रतिदिन 4 वर्ग किमी तक क्षेत्र कवर करेगा।