हरियाणा में किसानों के वारे-न्यारे.. 1509 का रेट ₹4,500 प्रति क्विंटल तक पहुंचा
हरियाणा की अनाज मंडियों में 1509 धान की आवक तेज हो गई है। विदेशी मांग बढ़ने से धान के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। मंडियों में 1509 धान के भाव करीब ₹3,800 से ₹4,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इस तेजी से किसानों को अपनी फसल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार, निर्यात मांग और मंडियों में आवक की स्थिति आगे भाव को प्रभावित कर सकती है। किसानों को बिक्री से पहले अपनी नजदीकी मंडी का ताजा भाव जरूर जांचने की सलाह दी जा रही है।