एचएयू कृषि मेले में 1.46 लाख किसान पहुंचे, ₹3.56 करोड़ के बीज व उत्पाद बिके
हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला रबी में हरियाणा समेत छह राज्यों के करीब 1.46 लाख किसानों ने भाग लिया। मेले में कुल ₹3,54,03,910 के प्रमाणित बीज, कृषि साहित्य और अन्य उत्पादों की बिक्री हुई। किसानों ने करीब ₹3.52 करोड़ के रबी फसलों के बीज खरीदे। इसके अलावा जैव उर्वरक और टिश्यू कल्चर पौधों की भी बिक्री हुई। मेले में 771 मिट्टी व पानी के नमूनों की जांच की गई और 350 स्टॉल लगाए गए। कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने किसानों से मक्का, दलहन, तिलहन, कपास और सब्जियों जैसी वैकल्पिक फसलों को अपनाने का आह्वान किया।