गेटपास से 5% से कम धान पर नहीं बन रहा आई-फॉर्म, किसान-आढ़ती परेशान
हरियाणा में धान खरीद शुरू होने के तीन दिन बाद ही ऑनलाइन आई-फॉर्म व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पोर्टल पर गेटपास में दर्ज मात्रा के बराबर या अधिकतम 5% कम धान का ही आई-फॉर्म बन रहा है। नमी निकलने के बाद वास्तविक वजन 5% से ज्यादा कम होने पर किसान और आढ़ती के सामने अतिरिक्त मात्रा पूरी करने की समस्या खड़ी हो रही है। वहीं, गेटपास से ज्यादा धान होने पर भी आई-फॉर्म मंजूर नहीं हो रहा। करनाल में 236 में से 158 राइस मिलों ने आवेदन किया है, जबकि 40 का रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ है। मंडियों में लिफ्टिंग और खरीद भी प्रभावित है।