धान खरीद 2026-27: E-Kharid Farmer App से बनाएं गेट पास
सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि मंडी सीजन 2026-27 में धान का गेट पास बनवाने के लिए E-Kharid Farmer App डाउनलोड करें।
ऐप में जाकर चेक करें कि आपके कितने क्विंटल धान का रजिस्ट्रेशन पास हुआ है। इसके बाद वहीं से अपना गेट पास जनरेट करें।
मंडी में धान लेकर जाने से पहले अपना गेट पास जरूर बनवा लें।