किसान विकास पत्र में 7.5% ब्याज, 9 साल 7 महीने में पैसा होगा दोगुना
अगर आप सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। यह भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसमें फिलहाल 7.5% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज बताया गया है।
इस स्कीम में निवेश की गई राशि 115 महीने यानी करीब 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है। इसमें न्यूनतम ₹1,000 निवेश किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
KVP में 30 महीने का लॉक-इन पीरियड होता है। यानी सामान्य परिस्थितियों में इससे पहले पैसा निकालने की सुविधा नहीं होती। ब्याज दर सरकार द्वारा समय-समय पर तय की जाती है, इसलिए भविष्य में इसमें बदलाव हो सकता है।