गेहूं के भाव में ₹25 बढ़ोतरी पर किसानों में नाराजगी
पानीपत जिले में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में केवल ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि खाद, बीज, डीजल और मजदूरी समेत खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि गेहूं के भाव में मामूली बढ़ोतरी की गई है। किसानों ने सरकार से गेहूं के भाव में कम से कम ₹200 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।