बिना वेरिफिकेशन की फसल के लिए 24 घंटे पटवारी तैनात
मुख्य बातें
- मौके पर फसल और किसान की पात्रता जांच।
- फसल की आवक जारी रहने तक व्यवस्था लागू।
पोर्टल पर फसल वेरिफिकेशन की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत देने के लिए विधायक ने मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर 24 घंटे पटवारी तैनात करने के आदेश दिए हैं।
अब जिन किसानों की फसल का वेरिफिकेशन पोर्टल पर नहीं हो पाया है, उनकी पात्रता की जांच मौके पर ही कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विधायक सांगवान ने कहा कि मंडी में फसलों की आवक जारी रहने तक यह व्यवस्था लगातार लागू रहेगी।