हरियाणा में पराली जलाने के सिर्फ 4 मामले
मुख्य बातें
- इनमें पंजाब में सबसे ज्यादा 79, जबकि मध्य प्रदेश में 70 मामले सामने आए
हरियाणा में धान कटाई का सीजन शुरू होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर इस बार शुरुआती स्तर पर काफी नियंत्रण देखने को मिला है। 3 अक्टूबर तक राज्य में खेतों में आग लगने के केवल 4 मामले सामने आए हैं।
15 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच छह राज्यों में कुल 218 घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें पंजाब में सबसे ज्यादा 79, जबकि मध्य प्रदेश में 70 मामले सामने आए।
हरियाणा में कम घटनाओं को पराली प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था की शुरुआती सफलता माना जा रहा है।