चने की बिजाई में जल्दबाजी न करें! 15 अक्टूबर के बाद ही बोएं
मुख्य बातें
- बिजाई से पहले बीज का कीटनाशक, फफूंदनाशक और राइजोबियम से उपचार करें।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को चने की बिजाई 15 अक्टूबर के बाद करने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार बिजाई के समय रात का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस होना बेहतर है। इससे पहले बिजाई करने पर उखेड़ा और झुलसा रोग का खतरा बढ़ सकता है।