यमुनानगर में धान उठान में देरी पर भड़के किसान, मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला
मुख्य बातें
- एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की।
यमुनानगर में धान उठान में देरी से नाराज किसानों ने गुरुवार को जगाधरी मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन समेत अधिकारी कार्यालय के अंदर फंस गए।
किसानों ने धान का समय पर उठान कराने की मांग को लेकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही एसडीएम विश्वनाथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद ताला खोला गया।