करनाल राइस मिलों में फिर विवाद, 1.65 लाख टन CMR की डिलीवरी अटकी
- 1.65 लाख मीट्रिक टन CMR की FCI को डिलीवरी अभी बाकी।
- मिलर्स ने फिजिकल वेरिफिकेशन के विरोध में मिलिंग सीजन के बहिष्कार की चेतावनी दी।
हरियाणा के करनाल में राइस मिलों के स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन को लेकर मिलर्स और जिला प्रशासन के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। करीब 1.65 लाख मीट्रिक टन कस्टम मिल्ड राइस (CMR) अभी FCI को डिलीवर होना बाकी है। मिलर्स ने जांच को परेशान करने वाला कदम बताते हुए समाधान नहीं होने पर मौजूदा मिलिंग सीजन के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में विभाग के DG अंशज सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों ने लंबित चावल की FCI को डिलीवरी या नीलामी के विकल्प पर विचार करने का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के अनुसार, मिलर महीनों से बाकी चावल जमा कराने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 59 लाख MT की तय सीमा से आगे डिलीवरी की अनुमति नहीं मिली।