वर्मी कम्पोस्ट खरीद पर किसानों को 80% अनुदान, 1 एकड़ तक मिलेगा लाभ
मुख्य बातें
- इसके लिए किसान का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है
- पंजीकरण के बाद रबी फसल का विवरण भी दर्ज करना होगा
हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की खरीद पर 80% अनुदान दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के साथ मिट्टी की उर्वरता, जैविक कार्बन और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करना है।
इसके लिए किसान का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। पंजीकरण के बाद रबी फसल का विवरण भी दर्ज करना होगा।
किसान 31 दिसंबर तक अपने जिले के लाइसेंस प्राप्त फर्टिलाइजर डीलर से मंजूरशुदा ऑर्गेनिक खाद खरीदकर उसका उपयोग कर सकते हैं। योजना के तहत एक किसान अधिकतम 1 एकड़ के लिए लाभ ले सकता है।