Digital Kisan Mitra
डिजिटल किसान मित्र
लगातार तेजी के संकेत, बासमती धान के भाव पर किसानों की नजर

लगातार तेजी के संकेत, बासमती धान के भाव पर किसानों की नजर

9 अक्टूबर 2026
मुख्य बातें
  • बासमती चावल के बाजार में आई तेज़ी से धान के भाव को भी लगातार सपोर्ट मिलने के संकेत हैं

बासमती चावल के बाजार में आई तेज़ी से धान के भाव को भी लगातार सपोर्ट मिलने के संकेत हैं। 1509, 1121 और प्रीमियम बासमती चावल के रेट में पिछले साल के मुकाबले ₹1,200 से ₹2,500 प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है।

1509 चावल ₹6,000–₹6,600 से बढ़कर ₹8,000–₹8,500 तक पहुंच गया है। 1121 सेला चावल भी ₹7,600–₹7,800 से बढ़कर ₹9,000 से ऊपर है। वहीं प्रीमियम बासमती चावल ₹11,000–₹11,500 तक पहुंच गया है।

चावल के मजबूत भाव और मांग को देखते हुए बासमती धान में आगे भी तेजी के संकेत माने जा रहे हैं। अब किसानों की नजर आज की मंडी आवक और भाव पर रहेगी कि तेजी कितनी बढ़ती है।

WhatsApp पर भेजें

और खबरें

10 अक्टूबर को हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश के आसार मौसम · 9 अक्टूबर 2026 बीजों की गुणवत्ता पर कृषि विभाग सख्त, 10 सैंपल जांच के लिए भेजे खेती · 9 अक्टूबर 2026 करनाल मंडी में धान खरीद का जमीनी सच, किसानों ने उठाए सवाल सरकारी खरीद · 9 अक्टूबर 2026

मंडी भाव और खेती की खबरें सीधे अपने फ़ोन पर

मुफ़्त ऐप — अपनी नज़दीकी मंडी के भाव, रोज़

Google Play से ऐप इंस्टॉल करें