बीजों की गुणवत्ता पर कृषि विभाग सख्त, 10 सैंपल जांच के लिए भेजे
मुख्य बातें
- जांच रिपोर्ट के बाद ही सब्सिडी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ के नेतृत्व में बीज विक्रय केंद्रों की जांच की गई।
इस दौरान इफको सेंटर और हरियाणा बीज विकास निगम से गेहूं के 9 और चने के 1 समेत कुल 10 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।