Digital Kisan Mitra
डिजिटल किसान मित्र
रबी में बदलेगा किसानों का फसल प्लान: दलहन-तिलहन बीजों की मांग 30% तक बढ़ी

रबी में बदलेगा किसानों का फसल प्लान: दलहन-तिलहन बीजों की मांग 30% तक बढ़ी

10 अक्टूबर 2026
मुख्य बातें
  • रबी सीजन में 20 से 25 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित होते हैं

कम बारिश और पश्चिमी क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात के चलते इस बार रबी सीजन में फसल पैटर्न बदलने के संकेत मिल रहे हैं। किसान ज्यादा सिंचाई मांगने वाली गेहूं की फसल का रकबा घटाकर कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की ओर रुख कर रहे हैं।

हरियाणा बीज निगम के अनुसार चना, सरसों, मसूर, अलसी और कुसुम जैसे दलहन-तिलहन बीजों की मांग में इस बार करीब 25 से 30% तक बढ़ोतरी देखी जा रही है।

रबी सीजन में 20 से 25 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित होते हैं। इनमें 14 से 16 लाख क्विंटल गेहूं का होता है। इस बार मांग को देखते हुए गेहूं बीज का आवंटन घटाकर 11 से 12 लाख क्विंटल किए जाने की संभावना है।

WhatsApp पर भेजें

और खबरें

आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा में आंधी-बारिश की संभावना मौसम · 10 अक्टूबर 2026 किसानों के लिए नर्सरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण, 12 अक्टूबर तक आवेदन खेती · 10 अक्टूबर 2026 किसान सम्मान निधि की रुकी किस्तें ब्याज सहित देने का आदेश, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला अन्य · 10 अक्टूबर 2026

मंडी भाव और खेती की खबरें सीधे अपने फ़ोन पर

मुफ़्त ऐप — अपनी नज़दीकी मंडी के भाव, रोज़

Google Play से ऐप इंस्टॉल करें