Digital Kisan Mitra
डिजिटल किसान मित्र
आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा में आंधी-बारिश की संभावना

आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा में आंधी-बारिश की संभावना

10 अक्टूबर 2026
मुख्य बातें
  • उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है
  • पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज देर रात से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

कल दिन में भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगह ओलावृष्टि होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।

12 अक्टूबर के बाद भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में धान की कटाई और मंडी में फसल लेकर जाने वाले किसान मौसम देखकर ही काम की योजना बनाएं। खुले में रखी फसल और सूख रहे धान को भी सुरक्षित रखें।

WhatsApp पर भेजें

और खबरें

किसानों के लिए नर्सरी प्रबंधन पर प्रशिक्षण, 12 अक्टूबर तक आवेदन खेती · 10 अक्टूबर 2026 किसान सम्मान निधि की रुकी किस्तें ब्याज सहित देने का आदेश, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला अन्य · 10 अक्टूबर 2026 रबी में बदलेगा किसानों का फसल प्लान: दलहन-तिलहन बीजों की मांग 30% तक बढ़ी खेती · 10 अक्टूबर 2026

मंडी भाव और खेती की खबरें सीधे अपने फ़ोन पर

मुफ़्त ऐप — अपनी नज़दीकी मंडी के भाव, रोज़

Google Play से ऐप इंस्टॉल करें